धमतरी

एक पेड़ मां के नाम इण्डोर स्टेडियम में रोपे गए सैकड़ों पौधे
14-Jul-2024 5:05 PM
एक पेड़ मां के नाम इण्डोर स्टेडियम में रोपे गए सैकड़ों पौधे

माता की गोद के बाद सर्वाधिक पवित्र और निश्चल जगह है प्रकृति- प्रीतेश

धमतरी, 14 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत अंबेडकर वार्ड एवं पोस्ट ऑफिस वार्ड के  नागरिकों ने इंडौर स्टेडियम में पौधे लगाए

 इन पौधों की सुरक्षा के  लिए काशीराम सोनकर ने स्वप्रेरणा से ट्री गार्ड प्रदान किया । इस अवसर पर  विशेष रूप प्रदेश भाजपा विशेष आमंत्रित सदस्य एवं सर्व गुजराती समाज छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष प्रीतेश गांधी ने  एक बच्चे के लिए मां की गोद सर्वाधिक सुरक्षित और पवित्र जगह होती है वैसे ही प्रकृति हमें अपने गोद में एक बच्चे की तरह जीवन प्रदान करती है। प्रकृति का संरक्षण करना हम सब का परम धर्म है और इसके  लिए वृक्षारोपण से अच्छा कार्य कोई नहीं हो सकता। इस अवसर पर उपस्थित वार्ड पार्षद राजेंद्र शर्मा ने कहा कि जनप्रतिनिधि के कर्तव्य के निर्वहन में समाज को समुचित सुरक्षा प्रदान करना प्रथम दायित्व है, जिसमें स्वच्छता, वृक्षारोपण, स्वास्थ्य व शिक्षा का क्रम महत्वपूर्ण है, इसलिए ऐसे ही कार्यों में सभी बढ़-चढक़र हिस्सा लें।

इस दौरान प्रमुख रूप से भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विजय साहू, नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष चित्रलेखा निर्मलकर, रामसागरपारा वार्ड के पार्षद श्यामा साहू, समाजसेवी शिव प्रधान, मुकेश शर्मा, पूर्व पार्षद अशोक सिन्हा, संतराम वर्मा,सोहन धीवर, कुलेश सोनी,आशा धीवर,सीमा चौबे,सरोज देवांगन, यशवंत कोशरिया  आदि उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट