धमतरी
राष्ट्रीय खेल में श्रुति और योगिता को कांस्य, सम्मान राशि
11-Jul-2024 3:33 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 11 जुलाई। शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला परखंदा विकासखंड कुरूद कि दो छात्राओं ने दिल्ली में आयोजित गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया के नेशनल प्रतियोगिता में नेटबॉल खेलकर काँस्य पदक पर कब्जा किया। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा तय नियम के मुताबिक राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक विजेता को 10000 की राशि देकर सम्मानित किया जाता है। उक्त सम्मान राशि जिला शिक्षा अधिकारी टीआर जगदल्ले द्वारा श्रुति साहू और योगिता निषाद को संस्था प्राचार्य की उपस्थिति में प्रदान किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


