धमतरी

एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधारोपण
11-Jul-2024 2:42 PM
एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधारोपण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद, 11 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दिशा निर्देश व विधायक अजय चंद्राकर के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत गोजी में मां के नाम एक पेड़ के तहत वृहद वृक्षारोपण किया गया।

  जलवायु संरक्षण के लिए आयोजित इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जनपद सदस्य तामेश्वरी गौकरण साहू ने कहा कि मोदी जी ने पुरे देशवासियों से पर्यावरण संरक्षण व भूमिगत जल स्तर को बढ़ाने के लिए एक पेड़ मां के नाम लगाने अपील की है। जिसके तहत हम आज ग्राम पंचायत गोजी में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कर रहे हैं।

अध्यक्षता कर रहे सरपंच थानेश्वर तारक ने कहा कि मोदी जी की सोच हमेशा दूरदृष्टिता पर अधारित होती है, इस बार उन्होंने पृथ्वी और जीवन पर मंडराते खतरे को भांप पर्यावरण संरक्षण, एवं भूमिगत जलस्तर को सुधारने प्रत्येक व्यक्ति को एक पेड़ अपनी मां के नाम से लगाने की भावुक अपील की है। जिसका समाज में व्यापक असर दिखाई दे रहा है। देश प्रदेश एवं क्षेत्र की चिंता करने वाले हमारे नेता मोदी जी, विष्णुदेव साय जी, अजय चंद्राकर जी को मैं कोटि-कोटि धन्यवाद देता हूँ।

इस मौके पर इंदू साहू, कुंती देवांगन, यामिनी सेन, विशाल नागरची, ऐकेंद्र साहू, ओमप्रकाश कुर्रे, एसके साहू, मनोज नेताम, उर्वशी साहू, उमेश्वरी साहू, उषा मानिकपुरी, संजय साहू,विज्ञान साहू, लक्ष्मी, मोगरा, रुक्मणी साहू, देवलाल पाल, संतोष साहू सहित स्व सहयता समूह, ग्रीन आर्मी एवं जल स्वच्छता समिति की महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित थीं।


अन्य पोस्ट