धमतरी

अध्यक्ष की नियुक्ति होते ही स्कूल में चंदन के पौधे लगाने पहुंचे
08-Jul-2024 3:04 PM
अध्यक्ष की नियुक्ति होते ही स्कूल में चंदन के पौधे लगाने पहुंचे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 8 जुलाई। शासन की मंशा के अनुरूप हर विद्यालय में शाला प्रबंधन एवम विकास समिति का गठन किया जाता है ताकि पालक अपने बच्चों की पढ़ाई की निगरानी भी करे और विद्यालय की जरूरतों को पूरा करते हुए विद्यालय को प्रगति पथ पर ले जाये।

इसी बात को ध्यान में रखकर स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट विद्यालय सिंगपुर, मगरलोड में शाला प्रबंधन एवम विकास समिति के अध्यक्ष की नियुक्ति होते ही नव नियुक्त अध्यक्ष धनन्जय साहू ने अपने सहयोगी साथियों के साथ विद्यालय पहुंचकर यादगार के लिए दो चंदन के पौधे को लगाया।

इस अवसर पर राधेलाल सिन्हा, अयूब खान एवं स्कूल के सभी शिक्षक उपस्थित थे। नव नियुक्त अध्यक्ष ने आने वाले दिनों में पूरे विद्यालय को पर्यावरण की दृष्टि से साफ सुथरा रखने बात भी कही है।


अन्य पोस्ट