धमतरी
उत्तीर्ण विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र
28-Jun-2024 3:34 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
नगरी, 28 जून। शासकीय श्रृंगी ऋषि उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नगरी में व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त सेक्टर स्किल काउंसलिंग (एसएससी)की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले आईटी ट्रेड के विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण किया गया। यह प्रमाण पत्र भारत सरकार व माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा प्रदान किया जाता है। प्रशिक्षण के दौरान छात्रों को रोजगार उन्मुखीकरण की ट्रेनिंग दी गई। ताकि जो विद्यार्थी किसी कारणवश 12वीं या उसके बाद का अध्ययन पूरा नहीं कर पाते हैं उसे व्यवसायिक अध्ययन कराकर रोजगार के लिए तैयार किया जा सके। प्रमाण पत्र वितरण प्राचार्य एस.के. प्रजापति, वरिष्ठ व्याख्याता आरएल सोनी, वरिष्ठ व्याख्याता एएल साव और व्यावसायिक प्रशिक्षक मोनिका सिन्हा द्वारा वितरण किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


