धमतरी
नगरी, 27 जून। नव प्रवेशी विद्यार्थियों को शाला प्रवेश दिया गया। जिन्हें अक्षत गुलाल लगाकर, मिठाई खिलाकर, नए बच्चों को पुस्तक बैग तथा शाला गणवेश वितरण किया गया। तथा उद्बोधन में मुख्य अतिथि गिरजा देव सरपंच ग्राम पंचायत रतावा ने बच्चों की उज्वल भविश्य की कामना करते हुए शिक्षा अभियान को सफल बनाने तथा पलकगण को भी अपने बच्चो की पढ़ाई में विशेष ध्यान देने की बात कही।
इस अवसर पर अध्यक्षता पुनीत सलाम अध्यक्ष शिक्षा समिती रतावा, विशेष अतिथि उमेश देव जनपद सदस्य नगरी, खुशीराम नाग पूर्व सरपंच, पुस्पदेव ठाकुर, हरक निषाद, दशरथ सलाम, नेहरु नाग, जगदीश नेताम, हरी पटेल, जेतु राणा, शिवराम टाकरी, श्रीमती हेमू बाई नेताम, सुखबाती मरकाम, सावित्री नेताम, मोहिता मंडावी, फुलेशवरी नेताम, राधाबाई यादव, शाला शिक्षक सी पी कश्यप, उमेंद सिंह मरकाम, श्रीमति सोम, मैडम एवं पालक गण, ग्रामवासी उपस्थित रहे।


