धमतरी

रथयात्रा 7 को
27-Jun-2024 6:13 PM
रथयात्रा 7 को

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 27 जून।
श्री जगदीश मंदिर धमतरी में महाप्रभू जगन्नाथ की रथ की तैयारी तेजी से चल रही है। यह आयोजन का 106 वर्ष होगा। इसमें लाखों श्रद्धालु शामिल होंगे। मंदिर ट्रस्ट की बैठक  में अध्यक्ष किरण कुमार गाँधी,  उपाध्यक्ष सत्यनारायण राठी, प्रकाश गाँधी सचिव और मोहन अग्रवाल सह सचिव, ट्रस्ट का कोषाध्यक्ष लखमशी भानुशाली, ट्रस्टी श्यामसुंदर अग्रवाल, डॉ.हीरा  महावर, श्याम अग्रवाल, हर्षद मेहता, गोपाल शर्मा, लक्ष्मीचंद बाहेती, किरण कुमार गांधी, अजय अग्रवाल , बिपिन पटेल , मदनमोहन खंडेलवाल, बिहारीलाल अग्रवाल, दयाराम  अग्रवाल, प्रकाश गांधी, लेखूभाई भानुशाली, सत्यनारायण  राठी, रमेश  लाट, भरत सोनी, बालकृष्ण  महाराज, मोहन अग्रवाल, अनिल मित्तल उपस्थित थे । इनकी बैठक में तय पर्व कार्यक्रम के मुताबिक कल शनिवार को सुबह 10.30 बजे महाप्रभु का स्नान कार्यक्रम आयोजित है।

शनिवार, 29 जून, 2024, प्रात: 10:30 बजे से श्री महाप्रभुजी को अर्पण की जाने वाली औषधि काढ़ा वितरण 2 जुलाई से 5 जुलाई 2024 तक प्रतिदिन प्रात 7:30 बजे से होगा।

श्री महाप्रभु की प्राण प्रतिष्ठा पूजन एवं हवन शनिवार 6 जुलाई को प्रात: 9:30 बजे से और  रथ यात्रा 7 जुलाई दोपहर 1:30 बजे से  श्रीमंदिर से जनकपुरी राष्ट्रीय गौशाला और वहां महाप्रभु की वापसी रथ यात्रा 19 जुलाई को  दोपहर 1:30 बजे से जनकपुरी  से सदर बाजार, सिहावा चौक होकर मंदिर तक होगी।


अन्य पोस्ट