धमतरी

विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण एवं साफ-सफाई का आयोजन
06-Jun-2024 4:15 PM
विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण एवं साफ-सफाई का आयोजन

नगरी, 6 जून। शासकीय सुखराम नागे महाविद्यालय नगरी के राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई के तत्वाधान में प्राचार्य एवं कार्यक्रम अधिकारी आर.आर.मेहरा के निर्देशन में बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण एवं साफ-सफाई का आयोजन किया गया।

पर्यावरण संरक्षण तथा स्वच्छ वातावरण निर्माण हेतु अधिकारी/कर्मचारियों तथा स्वयंसेवकों द्वारा महाविद्यालय के मैदान में छायादार एवं फलदार पौधें जैसे नीम, अशोक, अमरुद, नींबू, जामून का पौधारोपण किया गया। महाविद्यालय उद्यान की साफ-सफाई, जल सरंक्षण किया गया एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में सागर मण्डावी, अविरल तिवारी, दीपेश निषाद, हिमांशु कोसरे सहित रासेयो के स्वयं सेवक उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट