धमतरी

शिक्षा सत्र की तैयारियों को लेकर बैठक
06-Jun-2024 3:51 PM
शिक्षा सत्र की तैयारियों को लेकर बैठक

छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 6 जून। संकुल केंद्र फरसिया और अमाली में संकुल प्रभारी एवं समन्वयक द्वारा विभागीय योजनाओं की सफल क्रियान्वयन व शाला प्रवेशोत्सव की तैयारियों के लिए जिला तथा ब्लाक से प्राप्त निर्देहानुसार संकुल केंद्र फरसिया और अमाली के प्रधान पाठक सहित समस्त शिक्षकों की संयुक्त बैठक हायर सेकेंडरी स्कूल फरसिया में रखी गई।

बैठक में सुरेन्द्र लोन्हारे संकुल समन्वयक फरसिया द्वारा जाति प्रमाण पत्र, समर कैंप, शाला प्रवेशोत्सव एवं नए शिक्षा सत्र प्रारंभ के पूर्व आवश्यक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा कर स्नरुहृ और नवाजतन पर चैलेंज लेने हेतु प्रोत्साहित किया गया। समन्वयक अमाली सिद्धेश्वर साहू द्वारा विनोबा एप पर कार्य कैसे करें इस पर जानकारी दिया गया। संकुल प्रभारी नीरज सोन ने शिक्षकों को सकारात्मक ऊर्जा के साथ शाला संचालन पर दिशा निर्देश दिया गया। बैठक में संकुल केंद्र फरसिया और अमाली के समस्त शिक्षक के साथ हायर सेकेंडरी स्कूल फरसिया के स्टाफ की सहभागिता रही।


अन्य पोस्ट