धमतरी

एसपी समेत पुलिस कर्मियों ने रोपे पौधे
05-Jun-2024 7:09 PM
एसपी समेत पुलिस कर्मियों ने रोपे पौधे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

धमतरी, 5 जून। पुलिस अधीक्षक ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुलिस ऑफिसर मेस में पौधरोपण किया। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन करने एवं वृक्षारोपण के लिए प्रोत्साहित किया।

पर्यावरण को सुरक्षा प्रदान करने का संकल्प लेने के उद्देश्य से ही हर वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस  मनाया जाता है। बुधवार को  पुलिस अधीक्षक आंजनेय वाष्र्णेय द्वारा पुलिस ऑफिसर्स मेस धमतरी में छायादार व फलदार पौधों का पौधा रोपित किया गया है। 

पुलिस अधीक्षक ने समस्त प्राणीजगत के जीवन में वृक्षों के महत्व के बारे में संदेश देते हुए पुलिस कर्मचारियों के साथ आम जनमानस को अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण को संरक्षित कर संपूर्ण विश्व को सुरक्षित बनाए रखने लिए प्रेरित किया गया।‘विश्व पर्यावरण दिवस 2024’  प्लास्टिक प्रदूषण के समाधान पर आधारित है जिस पर चर्चा करते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हमें प्लास्टिक का उपयोग कम से कम करके पर्यावरण को प्लास्टिक मुक्त करना है, और हम सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण को बचाए रखना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है।

साथ ही उप पुलिस अधीक्षक नेहा पवार,उप पुलिस अधीक्षक  मणिशंकर चंद्रा,उप पुलिस अधीक्षक भावेश साव,असि.कमांडेंट सीआरपीएफ., आशुतोष अवस्थी,परि.उपुअ. विंकेश्वरी पिंदे,रक्षित निरीक्षक दीपक शर्मा,सउनि.रामावतार राजपूत,प्रआर.डिगेश शर्मा सहित पुलिस कर्मी के साथ वृक्षारोपण किया गया।

वृक्षारोपण किए जाने के पश्चात उपस्थित पुलिस अधिकारी/कर्मचारी को पुलिस अधीक्षक द्वारा पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन करने के लिए प्रेरित कर प्रोत्साहित किया गया। विश्व पर्यावरण दिवस पर जिले के सभी थाना/चौकी परिसर में भी पौधारोपण किया गया।


अन्य पोस्ट