धमतरी

पूर्व विधायक ने जीत के लिए कराया रुद्राभिषेक
04-Jun-2024 3:36 PM
पूर्व विधायक ने जीत के लिए कराया रुद्राभिषेक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

धमतरी, 4 जून। लोकसभा चुनाव के परिणाम आने वाले हैं, जहाँ सत्ताधारी भाजपा कार्यकर्ता और विपक्ष के नेता अपनी जीत के दावे कर रहे हैं,वहीं परिणाम की पूर्व संध्या सोमवार को धमतरी की पूर्व विधायक रंजना साहू ने बटुकेश्वर महादेव मंदिर पहुंच कर रुद्र अभिषेक कराया और भगवान महादेव की विशेष पूजा-अर्चना कर नरेंद्र मोदी जी के 400 पार के लक्ष्य की प्राप्ति की कामना की।

प्रेस नोट जारी करते हुए साहू ने कहा, आज का दिन पूरे भारत देश के लिए ऐतिहासिक और विकास की गति को आगे बढ़ाने वाला है। देश के 140 करोड़ भारतवासी पुन: भारत के प्रधानमंत्री के रूप में मोदी जी को देखने कल की प्रतीक्षा कर रहे हैं, और महासमुंद लोकसभा में हमारी प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी एवं प्रधानमंत्री जी के लक्ष्य 400 पार को प्राप्त करने बटुकेश्वर महादेव से हमने आज प्रार्थना की और महादेव की कृपा से पुन: राष्ट्रवाद का उदय होगा, 4 जून को 400 पार करेगा एनडीए ऐसी हम महादेव से प्रार्थना करते हैं। उक्त अभिषेक के दौरान घनाराम सोनी,कोमल प्रसाद थवाईत, भाजयुमो जिला महामंत्री जय हिंदूजा,नंदू महाराज,सीमा चौबे,बी थवाईत,पन्ना थवाईत,पिंकी थवाईत,श्रेया थवाईत, ओम थवाईत,रिंकू यादव,धन्नू यादव,बबला सोनी,रेखा पोपटानी,महेश सेन, पी एन साहू सहित अन्य भक्तजन ने 400 पार के साथ भाजपा की ऐतिहासिक जीत की कामना की।


अन्य पोस्ट