धमतरी

घर घर जाकर व्यावसायिक शिक्षा का प्रचार-प्रसार
02-Jun-2024 2:34 PM
घर घर जाकर व्यावसायिक शिक्षा का प्रचार-प्रसार

नगरी, 1 जून। शनिवार को श्रृंगी ऋषि स्कूल नगरी में उन बच्चों के घर जाकर कॉउंसलिंग किया गया, जिन्होंने ने इस वर्ष कक्षा 9वीं में प्रवेश लिया है।

ज्ञात हो कि कुछ दिन पूर्व ही सभी बच्चों एवं उनके पालक को विद्यालय परिसर में कॉउंसलिंग एवं मार्गदर्शन के लिए आमंत्रित किया गया था। उक्त कार्यक्रम व्यावसायिक प्रशिक्षिका मोनिका सिन्हा एवम प्राचार्य के सहयोग से सम्पन्न कराया गया। इसी संदर्भ में उन बच्चों के घर जाकर उन्हें पढ़ाई के लिए प्रेरित किया गया, जो कि उक्त कार्यक्रम में किसी कारणवश नहीं आ सके थे। प्रशिक्षिका मोनिका सिन्हा एवं वरिष्ठ व्याख्या आरएलसोनी द्वारा डोर टू डोर जाकर व्यावसायिक शिक्षा के साथ पढ़ाई के महत्व को बताया। साथ ही मोनिका सिन्हा ने आज के समय में व्यसायिक शिक्षा के अंतर्गत आईटी विषय के महत्व को समझाया एवं इस विषय के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के बारे में पालकों एवं बच्चों की सकारात्मक प्रतिक्रिया सामने आई। साथ ही पालकों ने प्रशिक्षिका मोनिका सिन्हा एवम व्याख्याता आरएल सोनी की प्रशंसा करते हुए कहा कि भीषण गर्मी के बावजूद भी बच्चों में व्यावसायिक शिक्षा की अलख जगाने हेतु विद्यालय का कार्य सराहनीय है।


अन्य पोस्ट