धमतरी

प्रयास आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए प्राक्चयन परीक्षा 9 जून को
01-Jun-2024 3:40 PM
प्रयास आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए प्राक्चयन परीक्षा 9 जून को

धमतरी, 1 जून। शैक्षणिक सत्र 2024-25 में प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा नवमीं में प्रवेश के लिए प्राक्चयन परीक्षा आगामी 9 जून को सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की जाएगी। सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि इसके लिए जिले में 6 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। इनमें मॉडल इंग्लिश सीनियर सेकेण्डरी स्कूल सोरिद, मेनोनाईट इंग्लिश सीनियर सेकेण्डरी स्कूल धमतरी, मेनोनाईट हिन्दी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, हटकेशर स्थित सर्वोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तथा गोकुलपुर स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शामिल है।

परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को अपना प्रवेश पत्र विभागीय वेबसाईट द्गद्मद्यड्ड14ड्ड.ष्द्द.ठ्ठद्बष्.द्बठ्ठ/क्कक्रस्रूस्/स्ह्लह्वस्रद्गठ्ठह्ल-्रस्रद्वद्बह्यह्यद्बशठ्ठ-ष्ठद्गह्लड्डद्बद्य से डाउनलोड कर प्राप्त करने कहा गया है। साथ ही विद्यार्थियों को निर्धारित तिथि में परीक्षा प्रारंभ होने के 1 घंटा पूर्व परीक्षा केन्द्र में उपस्थिति देना अनिवार्य होगा।

पद्म पुरस्कारों के लिए ऑनलाईन नामांकन 15 सितम्बर तक

धमतरी, 1 जून। पद्म विभूषण, पद्म भूषण एवं पद्म पुरस्कार प्रदाय करने के लिए ऑनलाईन नामांगन आगामी 15 सितम्बर तक राष्ट्रीय पुरस्कार ऑनलाईन पोर्टल द्धह्लह्लश्चह्य://ड्ड2ड्डह्म्स्रह्य.द्दश1.द्बठ्ठ के माध्यम से चाही गई है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि पुरस्कार के लिए पात्रता संबंधी दिशा-निर्देश वेबसाईट पोर्टल में जाकर प्राप्त कर आवेदन किया जा सकता है। साथ ही 1 प्रति जिला कार्यालय, महिला एवं बाल विकास को प्रेषित करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि केवल ऑनलाईन के जरिए प्राप्त नामांकन पर ही विचार किया जाएगा।


अन्य पोस्ट