धमतरी

मुचलके पर छोडऩे की बात पर मांगे रुपए, एएसआई निलंबित
26-May-2024 3:08 PM
मुचलके पर छोडऩे की बात पर मांगे रुपए,  एएसआई  निलंबित

धमतरी, 26 मई। कोतवाली के एएसआई द्वारा रिश्वत लेने के मामले में मिली वीडियो एवं शिकायत पर पुलिस अधीक्षक ने एएसआई को तत्काल निलंबित किया। प्रार्थी की शिकायत को तत्काल जांच कर अग्रिम कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

प्रार्थी अमन ध्रुव द्वारा थाना कोतवाली के एसएसआई के रिश्वत लेने के मामले मे प्राप्त शिकायत एवं रिकार्डिंग वीडियो को तत्काल संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक धमतरी आंजनेय वाष्र्णेय ने एएसआई रमेश साहू को तत्काल निलंबित किया गया।  

शिकायत में आरोप लगाते बताया कि मारपीट के मामले में आरोपी को मुचलके पर छोडऩे की बात पर एएसआई रमेश साहू ने पैसों की मांग की थी।
इस मामले की शिकायत एवं वीडियो के आधार पर एएसआई रमेश साहू के विरुद्ध अग्रिम कार्यवाही कर जांच करने के निर्देश दिये गए हैं।
 


अन्य पोस्ट