धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 25 मई। शुक्रवार को प्रीमेट्रिक बालक छात्रावास धमतरी के सभाकक्ष में आदिम जाति कल्याण विभाग कर्मचारी संघ जिला धमतरी, पंजीयन क्रमांक 30183 की बैठक प्रदेश अध्यक्ष धनुलाल देवांगन और प्रदेश सचिव विजय पाल की उपस्थिति में हुई। जिसमें जिला अध्यक्ष का चयन किया गया।
इसमें अध्यक्ष पद के लिए चार दावेदार शिवकुमार साहू, वेदप्रकाश मंडावी, भद्रीनारायन पटेल और तेजराम साहू रहे। बैठक में सर्वसम्मति से वेदप्रकाश मंडावी को जिलाअध्यक्ष मनोनीत किया गया।
इस अवसर पर चंद्रकुमार जोशी,धनीराम यादव,गेंदलाल मंडावी,धरम लाल साहू,अंनकुराम मंडावी, पूरन कुंजाम, हेमपुष्पा साहू,विमला कुंजाम, मिना नेताम,लोरिक यादव, संतोष साहू,जानकी साहू, मन्नू नागेश, उमेश नागवंशी, देवंतीन मंडावी, बसंती नेताम, केशरी ठाकुर, लता साहू, दसरी नेताम, चंदा ठाकुर, सरिता यादव आदि उपस्थित रहे।


