धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 15 मई। गुरुवार 16 से 22 मई तक वृद्धि विहार भरदा चौक राजिम रोड कुरूद में कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के श्री शिव महापुराण कथन वाचन के दौरान ग्राम भरदा भारतमाला ओवरब्रिज पुल से ग्राम भरदा चौक तक सभी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा।
पुलिस अधीक्षक धमतरी आंजनेय वाष्र्णेय के निर्देशानुसार 16 से 22 मई तककथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा सिहोर वाले का कार्यक्रम नियत है। कार्यक्रम में यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से 16 से 22 मई तक प्रात: 11 बजे से लेकर रात्रि 10 बजे तक ग्राम भरदा भारतमाला ओवरब्रीज पूल से ग्राम भरदा चौक तक सभी प्रकार की वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
16 से 22 मई तक भारी वाहन के लिए राजिम कठोली से कुरूद धमतरी की ओर धमतरी कुरूद से राजिम की ओर एवं मगरलोड से कुरूद धमतरी की ओर एवं कुरूद धमतरी से मगरलोड की ओर आने जाने वाले सभी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया गया है।


