धमतरी
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में प्रवेश परीक्षा 18 को
14-May-2024 2:05 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
धमतरी, 14 मई। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शिक्षा सत्र 2024-25 में कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए आगामी 18 मई को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक प्रवेश परीक्षा आयोजित की जायेगी। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि जिले में 3 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। इनमें सर्वोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मेनानाईट हिन्दी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और सेंट मेरी इंग्लिश स्कूल धमतरी शामिल है। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थी विभागीय वेबसाईट https://eklavya.cg.nic.in/Admit-card-Login में जाकर आवेदन क्रमांक एवं पिता का मोबाईल नंबर प्रविष्ट कर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र में दिए गए सभी निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


