धमतरी

पर्याप्त पानी के अभाव में मुरझाने लगे रोपणी के पेड़ पौधे
12-May-2024 2:50 PM
पर्याप्त पानी के अभाव में मुरझाने लगे रोपणी के पेड़ पौधे

छत्तीसगढ़ संवाददाता

कुरुद, 12 मई। पर्याप्त पानी के अभाव में सूखते पेड़ पौधों को भीषण गर्मी से बचाने के उपाय ढूंढने शासकीय उद्यान रोपणी भाटागांव निरक्षण में पहुंचे धमतरी जिला सहायक संचालक ने उद्यान विकास अधिकारी को अतिरिक्त बोर करवाने का निर्देश दिया।

  कुरुद विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत भाटागांव में स्थित शासकीय उद्यान रोपणी में निरक्षण में पहुंचे सहायक संचालक डीएस कुशवाहा ने पर्याप्त पानी के अभाव एवं तेज धूप में मुरझाते पेड़-पौधों को देख पहले के  असफल नलकूपों का तकनीकी परिक्षण करवा उन्हें काम के लायक बनवाने एवं नया बोर करवाने हेतु प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया।

 उन्होंने उद्यान विकास अधिकारी जीएस पैकरा को अलग अलग प्रजाति के पौधों को व्यवस्थित तरीके से नेम प्लेट लगाकर रखने की समझाइश दी। बरसात से पहले अनावश्यक खरपतवार को हटाकर का निर्देश दिया।  मनरेगा के तहत चन्द्राकर से चर्चा करते हुए श्री कुशवाहा ने काबिल श्रमिकों को ब्राडींग एवं ग्राफ्टिंग तकनीक सीखने के लिए प्रेरित किया ताकि उन्हें सौ दिनों से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सके।

 इस मौके पर उद्यानिकी विभाग के एमएल मोहबे,अनामिका साहू आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट