धमतरी

दसवीं में कंचन का 88.8 फीसदी अंक
11-May-2024 4:19 PM
दसवीं में कंचन का 88.8 फीसदी अंक

नगरी, 11 मई। शिक्षा सत्र 2023-24 में कक्षा दसवीं का वार्षिक परिणाम घोषित हुआ, जिसमें जीनियस पब्लिक स्कूल नगरी की कंचन साहू 88.8 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने स्कूल का नाम रोशन किया।

कंचन साहू व्याख्याता यशपाल सिंह साहू एवं शिक्षिका लक्ष्मी साहू की पुत्री हैं। बचपन से मेधावी रही कंचन ने अपनी सफलता का श्रेय कठिन परिश्रम एवं लगन तथा माता-पिता एवं गुरुजनों का सहयोग को बताया।

उनकी इस उपलब्धि पर संस्था संचालक मोहन सोनी तथा विद्या विहार कॉलोनी रावण भाटा के ए एल बनपेला,वी पी चंद्रा, राजेश तिवारी, विमल मिश्रा,  खम्मन अडील, संतोष अगलावे, नीरज सोन, ऋषिकेश साहू ने उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं एवं बधाई दी।


अन्य पोस्ट