धमतरी
परीक्षा परिणाम के साथ छात्रों की विदाई
04-May-2024 2:52 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
नगरी, 4 मई। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अमाली का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। आठवीं के बच्चो को विदाई कर सम्मान किया गया। परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। कक्षा 8वीं में एकता ध्रुव प्रथम, निकिता देव द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा सातवीं में कुमारी मनिका कोसरे प्रथम, द्वितीय भूमिका एवं खेमलता मरकाम रहे, कक्षा छठवीं में शालिनी देव प्रथम, कामनी ध्रुव द्वितीय स्थान पर रहे। सभी बच्चों को पालकों एवं शिक्षकों ने शुभकामनाएं देते हुए निरंतर आगे बढऩे की प्रेरणा दिए। इस अवसर पर कक्षा 8वी के बच्चों को विदाई देते हुए प्रधान पाठक हर्षलता साहू ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना क्या। कार्यक्रम में शिक्षक लक्ष्मी साहू, शतरूपा नाग, स्वेता सिंह उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


