धमतरी

राजेंद्र गोलछा का जनसंपर्क
03-May-2024 7:13 PM
राजेंद्र गोलछा का जनसंपर्क

नगरी, 3 मई। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता धमतरी जिला भाजपा के मंत्री राजेंद्र गोलछा कोरबा लोकसभा क्षेत्र के कटघोरा विधानसभा में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं कोरबा लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी डॉ. सरोज पांडे के पक्ष में धुआंधार प्रचार कर रहे हैं। राजेंद्र गोलछा इस दौरान कटघोरा विधानसभा के हरदी बाजार मंडल के खम्हरिया,ढोलपुर,पथरी,कोरबी,धतूरा बुथों में पहुंचकर बुथ कमेटी का बैठक किए और विभिन्न ग्रामों में धुआंधार प्रचार में जुटे हैं। इस दौरान कोरबा जिला के जिला मंत्री नरेश टंडन,मनहरण सोनी,रामेश्वर यादव, चैतराम बघेल, कमलेश कुर्रे, भुनेश्वर सोनी, तिलकेश्वर साहू, वीरू कुमार,विजय भूषण आयाम, तुका दास, अमरनाथ कौशिक उपस्थित रहे स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता उनके साथ प्रचार में लगे हुए हैं। राजेंद्र गोलछा ने बताया की कटघोरा विधानसभा में भाजपा के पक्ष बहुत अच्छा माहौल है।

 


अन्य पोस्ट