धमतरी

सरोज के लिए प्रचार में जुटे भाजपाई
03-May-2024 7:10 PM
सरोज के लिए प्रचार में जुटे भाजपाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 3 मई। प्रदेश भाजपा संगठन निर्देश पर कोरबा लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी सरोज पाण्डेय के पक्ष में प्रचार करते हुए पटना मंडल के ग्रामों का प्रवास किये, जिसमें प्रमुख रूप से राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य देवेन्द्र जायसवाल,नगरी ( सिहावा) के जनपद उपाध्यक्ष विकल गुप्ता, मछुआरा प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक शिवधरम गुड़े, डौण्डी लोहारा के पूर्व जनपद सदस्य ठाकुर राम शार्वा, कुलेश साहू शामिल थे, जिसमें स्थानीय पदाधिकारी जिसमें ( डुमरिया) बूथ अध्यक्ष धनेश्वर रजवाड़े, टापेश्वर रजवाड़े, ईतवारी रजवाड़े सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इसके पश्चात पटना में गिरधारी लाल जायसवाल से मुलाकात किये,इसके बाद जनपद सदस्य रमाशंकर साहू, शक्ति केन्द्र संयोजक संतलाल साहू, गौरगुड़ा बुथ अध्यक्ष संतोष कुमार साहू, औरा पारा बुथ अध्यक्ष श्याम साहू, तेन्दुआ के अध्यक्ष हीरा लाल रजवाड़े, से मिलकर बैठक कर चर्चा किये इस प्रवास कार्यक्रम के सफलता के लिए पटना के मंडल अध्यक्ष कपिल जायसवाल महामंत्री राम रजवाड़े का आभार व्यक्त किया गया।


अन्य पोस्ट