धमतरी

केएल उद्यानिकी महाविद्यालय के छात्रों ने कीट नियंत्रण की भौतिक विधियों पर दिया जोर
03-May-2024 2:22 PM
केएल उद्यानिकी महाविद्यालय के छात्रों ने कीट नियंत्रण की भौतिक विधियों पर दिया जोर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 3 मई।
के.एल.उद्यानिकी महाविद्यालय पोटियाडीह (धमतरी) के चतुर्थ वर्ष के छात्र-छात्राओं ने ग्राम पोटियादीह में किसानों को कीट नियंत्रण के भौतिक उपाय (लाइट ट्रैप) प्रकाश प्रपंच एवं येलो स्ट्रीकी ट्रैप के विषय में प्रदर्शनी के माध्यम से अवगत कराया और इससे पर्यावरण सुरक्षा, विश्व मुक्त खेती के बारे में जानकारी दिया। 

यह कार्यक्रम ग्रामीण उद्यानिकी कार्य अनुभव शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत किया गया। प्रदर्शनी के संचालन में चतुर्थ वर्ष के ग्रुप ए के विद्यार्थियों द्वारा संपन्न हुआ। ग्रुप लीडर अन्नदा ठाकुर तथा ग्रुप के अन्य सदस्य आकाश ठाकुर धीरज सोनवानी, दानिश खा चंचल, मुस्कान, अपसना, कोमेश, अजय वर्मा द्वारा किया गया। 

इस अवसर पर ग्रामवासी देव सिंह पैकरा, तीरथ पटेल, निरंजन नेताम सहित कई ग्रामवासी उपस्थित थे। महाविद्यालय के प्राचार्य राकेश कुमार पाण्डेय, विषय शिक्षक गीतेश्वर पाठक, केसरी साहू, तनु सिंह द्वारा कार्यक्रम की प्रशंसा की गई।
 


अन्य पोस्ट