धमतरी
सिहावा विस के दिग्गज पहुंचे कोरबा लोस में चुनाव प्रचार करने
02-May-2024 4:12 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 2 मई। सिहावा विधानसभा के पूर्व विधायक श्रवण मरकाम को मिला दायित्व कोरबा लोकसभा में भाजपा के पक्ष में चुनाव प्रचार करने का। कोरबा लोकसभा क्षेत्र के पाली- तानाखार विधान सभा क्षेत्र में कोरबा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडे को प्रचण्ड मतों से विजयी दिलाने के लिए चुनाव प्रचार किये साथ ही महिला मोर्चा द्वारा आयोजित महतारी वंदन कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष अजजा मोर्चा विकास मरकाम कांकेर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी भोजराम नाग कांकेर विधायक आशाराम नेताम पूर्व विधायक सिहावा श्रवण मरकाम उपस्थित रहे।
इस अवसर पर महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री किरण मरकाम बसंता चौहान अनिता पवन सिंह महिला मोर्चा अध्यक्ष कमला किंडो शोभाराज राजपूत चतुर्भुज नायक गोबर्धन कंवर, हृदय साहू महामंत्री उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


