धमतरी
जिला स्तर पर हेल्पडेस्क नंबर स्थापित
02-May-2024 3:56 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
धमतरी, 2 मई। परीक्षा परिणाम से उत्पन्न तनाव को दूर करने के लिए राज्य शासन ने पालक शिक्षक बैठक (पीटीएम) समय-समय पर लेने के लिए प्राथमिकता तय की है। आने वाले समय में विभिन्न बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित किये जायेंगे। इसके मद्देनजर कलेक्टर नम्रता गांधी के निर्देश पर परीक्षा परिणाम से मुक्त करने के लिए पालकों एवं विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने जिला स्तर पर हेल्पडेस्क नंबर 07722-230989 स्थापित किया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


