धमतरी
हरदीभाटा माध्यमिक शाला का परिणाम घोषित
30-Apr-2024 3:14 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
नगरी, 30 अप्रैल। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला हरदी भाटा में 30 अप्रैल को आठवंी का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। कक्षा 8वीं में ध्रुव प्रहलाद प्रथम स्थान एवं कुमारी प्रियंका बघेल द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा सातवीं में कुमारी वैष्णवी प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा कक्षा छठवीं में देश कुमार प्रथम स्थान पर रहे। सभी बच्चों को पालक समिति एवं शिक्षकों ने शुभकामनाएं देते हुए निरंतर आगे बढऩे की प्रेरणा दिए। इस अवसर पर लोमश प्रसाद साहू समन्वयक एवं नंदलाल कश्यप प्रभारी प्रधान पाठक, अंजना बैस शिक्षक, प्रतिभा देहारी शिक्षक उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


