धमतरी
बारात निकलने से पहले दूल्हे ने किया मतदान
26-Apr-2024 9:04 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
नगरी, 26 अप्रैल। लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण का मतदान जारी है। इसी कड़ी में आज कांकेर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत सिहावा विधानसभा के बूथ क्रमांक 206 भुरसीडोंगरी में भावेश पटेल पिता शंकरलाल पटेल ने आज बारात निकलने से पहले मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
भावेश पटेल मगरलोड बारात जाने वाले है इससे पूर्व उन्होंने पहले वोटिंग फिर वेडिंग का संदेश देते हुए लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए आम लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


