धमतरी

एसएसटी टीम ने जब्त किए साढ़े 4 लाख नगदी
30-Mar-2024 2:32 PM
एसएसटी टीम ने जब्त किए साढ़े 4 लाख नगदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 30 मार्च।
लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नम्रता गांधी के निर्देश तथा पुलिस अधीक्षक आंजनेय वाष्र्णेय के मार्गदर्शन में धमतरी शहर सहित जिले के सीमावर्ती थानों के अंतरराज्यीय सीमा बॉर्डर चेक पोस्ट एवं एसएसटी, एफएसटी टीम को सख्ती से वाहन और संदिग्धों की जांच करने के निर्देश दिए गए है।

 इसी कड़ी में थाना अर्जुनी क्षेत्र में आमदी बार्डर ग्राम देवकोट में एस.एस.टी टीम द्वारा जांच के दौरान 28 मार्च की रात्रि बीजापुर से भिलाई रोड़ में जा रही वाहन क्र. सी.जी.07 ए वाय 2600 में एक कार से 4 लाख 50 हजार रूपये नगद (500 के 900 नोट) बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक से मिली जानकारी के मुताबिक कार में मनीष सिंह गौर सवार थे, किराए के कार से ड्राइवर के साथ बीजापुर से भिलाई जा रहे थे। उक्त नगद रकम के संबंध में वैद्य दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने व संतोषजनक उत्तर नहीं देने पर मश्रुका जब्त कर जांच में लिया गया एवं अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
 


अन्य पोस्ट