धमतरी

आरू साहू ने गीत गाकर मतदान करने किया प्रेरित
28-Mar-2024 10:57 AM
आरू साहू ने गीत गाकर मतदान करने किया प्रेरित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 27 मार्च। लोकसभा निर्वाचन-2024 के मद्देनजर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार रायपुर के कला केंद्र में मतदाता जागरूकता के लिए स्वीप र सरंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

उक्त कार्यक्रम में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले, कलेक्टर रायपुर डॉ.गौरव सिंह सहित अधिकारी गण स्वीप रसरंग के कार्यक्रम में हुई शामिल। श्रीमती कंगाले ने नागरिकों को शपथ दिलाते हुए मतदान करने का किया आग्रह।

इस अवसर पर मतदाता जागरूकता आधारित कार्यक्रम में कला केंद्र के बच्चों और युवाओं ने शानदार प्रस्तुति दी। गाने, संगीत, नाटक सहित कई प्रस्तुतियों के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया।

इसी कड़ी में सिहावा नगरी क्षेत्र की लोक गायिका ओजस्वी आरू साहू ने अपने सुमधुर स्वर से मतदाता जागरूक मतदान करो गीत की शानदार प्रस्तुति दी।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने कार्यक्रम पश्चात आरू साहू सहित अन्य बच्चों को मोमेंटो देकर सम्मान किया।


अन्य पोस्ट