धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 21 मार्च। पुन: भाजपा की मोदी सरकार बनाने एवं 400 पार के सिद्धांत को लेकर निरंतर भारतीय जनता पार्टी विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हो रहा है।
इसी तारतम्य में कांकेर लोकसभा चुनाव क्षेत्र के अंतर्गत कांकेर विधानसभा स्तरीय भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन नरहरपुर मण्डल में आयोजित हुआ, जिसमें कांकेर लोकसभा सांसद मोहन मण्डावी, कांकेर लोकसभा भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग, कांकेर विधायक आशाराम नेताम, केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम जी के साथ विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रंजना डीपेंद्र साहू शामिल हुई।
सभी वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्र में पुन: मोदी सरकार बनाने का आह्वान किए। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रंजना साहू ने कहा कि देश की जनता पुन: एक बार केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित है, विश्व के सबसे बड़े नेता मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाह रहे हैं, प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में भाजपा की केंद्र सरकार ने अनेक योजनाएं लाई जिसका लाभ देश की सभी नागरिकों को मिला है। 2014 से 2024 तक के शासन में जासूसी प्रधानमंत्री ने देश हित को सर्वोपरि मानकर अद्वितीय कार्य किए हैं।
श्रीमती साहू ने देवतुल्य कार्यकर्ताओं को सादर वंदन अभिनंदन करते हुए पुन: केंद्र में मोदी की सरकार बनाने का आह्वान किए एवं सभी कार्यकर्ता घर-घर जाकर सभी को मोदी जी की केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए पुन: भाजपा सरकार बनाने के लिए दृढ़ संकल्प लेने कहां।
मौके पर कांकेर पूर्व विधायक, जिला पदाधिकारी, मण्डल पदाधिकारी, महिला मोर्चा पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


