धमतरी

गोरेगांव स्कूल में विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस का आयोजन
21-Mar-2024 2:42 PM
गोरेगांव स्कूल में विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस का आयोजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 21 मार्च। समीपस्थ माध्यमिक शाला गोरेगांव में 20 मार्च को विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें सीएचओ गोरेगांव संगीता देवांगन ने बताया कि जिस तरह पेट, हृदय, आंख, कान, नाक संबंधी बीमारियों के प्रति लोग जागरूकता रखते हैं। अब समय है कि लोग मुख स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक हो जाए। आज भी कई सारे लोग ऐसे हैं जो अपने मुंह की सफाई नहीं करते।

चिकित्सक के पास नहीं जाते हैं और दिन व दिन अपने मुख स्वास्थ्य को खराब कर लेते हैं। मुंह से आने वाली दुर्गंध के प्रति भी लोग जागरुक नहीं है मुख सेहत के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए ही इस दिन की शुरुआत की गई।

हमें दिन में दो बार दांतों की सफाई करने के प्रति जागरूक करने के लिए वल्र्ड ओरल हेल्थ डे के संबंध में बताया कि मुंह से आने वाली दुर्गंध के प्रति भी विद्यार्थियों को जागरुक करते हुए मुख सेहत के प्रति जागरूक करने के लिए ही इस दिन की शुरूआत किया गया।  उक्त अवसर पर आर एच ओ कीर्ति कंवर, केपी साहू प्रधान पाठक माध्यमिक शाला गोरेगांव, शिक्षक चंद्रप्रभा साहू राकेश कुमार कोसरिया शाला नायक दिवाकर साहू व छात्र प्रतिनिधि तनुजा नेताम सहित अन्य मौजूद थे।

 केपी साहू द्वारा आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।


अन्य पोस्ट