धमतरी
पेंशनर समाज का चुनाव 19 को
18-Mar-2024 4:05 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
नगरी, 18 मार्च। छत्तीसगढ़ पेंशनर समाज तहसील शाखा नगरी के पदाधिकारियों का तीन वर्षीय कार्यकाल पूर्ण होने के पश्चात नए पदाधिकारियों का चुनाव 19 मार्च को प्रांताध्यक्ष रायपुर के निर्देशन पर प्रांतीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में तहसील साहू सदन नगरी में किया जाएगा।
ज्ञात हो कि नगरी शाखा का चुनाव सर्व सम्मति से किया जाता है। यह मिसाल शुरू से लेकर अब तक कायम है। अध्यक्ष ए.एल. बनपेला, सचिव बृजलाल सार्वा ने इस महत्वपूर्ण आयोजन में पेंशनरों से उपस्थित के अपील की है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


