धमतरी
लाईवलीहुड कॉलेज में दिलायी गई मतदान की शपथ
16-Mar-2024 3:26 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
धमतरी, 16 मार्च। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नम्रता गांधी के निर्देश पर आगामी लोकसभा निर्वाचन के मद्देनजर जिले में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में स्थानीय लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत आयोजित होने रहे प्रशिक्षण में प्रशिक्षणार्थियों को मतदान की शपथ दिलायी गई है। इस दौरान महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र एस.पी. गोस्वामी सहित उपस्थित प्रशिक्षकों ने प्रशिक्षणार्थियों को आगामी लोकसभा निर्वाचन में मतदान करने की अपील की।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


