धमतरी

आंबा कार्यकर्ता-सहायिका के रिक्त पद, आवेदन 26 तक
12-Mar-2024 4:11 PM
आंबा कार्यकर्ता-सहायिका  के रिक्त पद, आवेदन 26 तक

धमतरी, 12 मार्च। एकीकृत बाल विकास परियोजना धमतरी शहरी के तहत आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 01 दानीटोला वार्ड में कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 02 हटकेशर वार्ड में सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती के लिये आगामी 26 मार्च तक आवेदन मंगाए गए हैं। परियोजना अधिकारी ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिये आवेदक बारहवीं पास और सहायिका के लिये आठवीं पास तथा उसी वार्ड की निवासी होना अनिवार्य है।

उन्होंने बताया कि आवेदक की आयु 18 से 44 साल तक होना चाहिए। आवेदन कलेक्टोरेट के पीछे स्थित एकीकृत बाल विकास परियोजना धमतरी शहरी कार्यालय नियत तिथि तक जमा किया जा सकता हैं। आवेदन के साथ वार्ड पार्षद द्वारा जारी निवास प्रमाण पत्र अथवा उस वार्ड के अद्यतन मतदाता सूची में नाम दर्ज होने संबंधी प्रमाण पत्र लगाना अनिवार्य है। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेंगे।

 


अन्य पोस्ट