धमतरी
धमतरी जिला युकां कार्यकर्ता सीएम निवास घेराव में शामिल हुए
12-Mar-2024 4:09 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 12 मार्च। बेरोजगारी एवं बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदेश युवा कांग्रेस के आव्हान पर सीएम हाउस का घेराव किया गया, जिसमें धमतरी जिला अध्यक्ष नरेंद्र सोनवानी के नेतृत्व में सैकड़ों युवा कांग्रेस कार्यकर्ता रायपुर पहुंचे और पूरी ताकत के साथ विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया।
विरोध प्रदर्शन में नरेंद्र सोनवानी,उदित साहू,नदीम अली, लिली श्रीवास,कुलेश्वर देवांगन,तारिक रजा कादरी, प्रमोद कुंजाम, वतांजली गोस्वामी,राज देवांगन,गुरुगोपाल गोस्वामी, गौतम वाधवानी, हितेश गंगवीर, सोनू चौहान,पुखराज साहू, इंदरजीत सिहं दिग्वा, अजय सिन्हा, हेम साहू, योगेश साहू, तिलक साहू, विष्णु सिन्हा, अनूप नेताम एवं सैकड़ों कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


