धमतरी

तहसील साहू समाज की बैठक
12-Mar-2024 3:12 PM
तहसील साहू समाज की बैठक

नगरी, 12 मार्च। तहसील साहू समाज नगरी सिहावा द्वारा कार्यकारिणी बैठक का  आयोजन सोमवार सुबह 10बजे साहू सदन डोंगरडूला में भक्त माता कर्मा की पूजा-अर्चना कर बैठक आंरभ किया गया। जिसमें  अध्यक्ष तहसील साहू समाज नगरी सिहावा ने समजिक  उद्बोधन में कहा गया है कि समाजिक एकता और संगठन के बारे मे  विस्तार बताया गया ।साथ ही आने वाले 30मार्च को महासभा होने की जानकारी दी।

बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा किया गया और होने वाले महासभा के बारे में कई विषयों पर चर्चा किया गया और होने वाले महासभा में व्यवस्था के रुप रेख के सबंध में चर्चा की गई, जिसमें मुख्य रूप से अध्यक्ष पुनीत राम साहू ,सचिव सुभाषचंद्र साहू, उपाध्यक्ष अनराज साहू,कोषाध्यक्ष सखाराम साहू, सहसचिव, पेमन साहू लवकुमार साहू, संरक्षक सहदेव राम साहू, महिला तहसील  उपाध्यक्ष कौशल देवी साहू  महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष महेश्वरी साहू, उपाध्यक्ष सुलोचना साहू, सचिव कमल साहू,  अंकेक्षक टिकेश साहू, पेमन साहू, काजू साहू, किरण साहू के पदाधिकारी एवं सभी  कार्यकरिणी पदाधिकारी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट