धमतरी

स्पीड रीडिंग प्रतियोगिता में तीन विद्यार्थी जीते
11-Mar-2024 1:50 PM
स्पीड रीडिंग प्रतियोगिता में तीन विद्यार्थी जीते

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद,11 मार्च। संकुल केंद्र झिरिया के प्राथमिक विभाग में समझ के साथ स्पीड रीडिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें तीन विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ईनाम में ज्यामितीय बॉक्स प्राप्त किया।

 समग्र शिक्षा जिला कार्यालय विकास खंड स्रोत समन्वयक  धमतरी के आदेशानुसार संकुल समन्वयक भागबली जोशी के मार्गदर्शन एवं निर्णायक केशव सिन्हा,दीपक सहारे के देखरेख में स्पीड रीडिंग प्रतियोगिता हुई। जिसमें मात्राओं, विराम चिन्ह, समझ कर पढऩा,  कहानी या अनुच्छेद को पढ़ कर प्रश्न निर्माण करना, पाठ के प्रश्नों का उत्तर देना, निर्धारित समय में शब्दो की गणना इत्यादि की कसौटी तय की गई। जिसे पार कर  गुंजन साहू प्राथमिक शाला उड़ेना, ऐश्वर्या कुमार झिरिया, अरुण ध्रुव झिरिया ने पुष्कार में ज्यामितीय बाक्स प्राप्त किया। इस अवसर पर शिक्षक सोहन साहू ,कौशल पटेल, पेमेश्वरी साहू, यशवंत बंजारे, मनोज साहू आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट