धमतरी

खेलकूद से हमें अनुशासन में रहने की सीख मिलती है-लक्ष्मी ध्रुव
10-Mar-2024 2:06 PM
खेलकूद से हमें अनुशासन में रहने की सीख मिलती है-लक्ष्मी ध्रुव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 10 मार्च।
महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर न्यू स्टार युवा समिति ग्राम लखनपुरी द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी डे-नाइट कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक सिहावा डॉ. लक्ष्मी ध्रुव शामिल हुई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता देशी राम कमार सरपंच ग्राम पंचायत लखनपुरी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में मनोज साक्षी जिला पंचायत सदस्य, उमेश देव जनपद सदस्य, राजू सोम अध्यक्ष सरपंच संघ नगरी, यतींद्र बिसेन सरपंच पोडागांव, रूद्र प्रताप नाग सहित गांव के वरिष्ठ नागरिक शामिल हुए।

पूर्व विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव ने प्रतिभागियों से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किया और कहा कि खिलाडिय़ों को खेल भावना का सम्मान करते हुए खेल खेलना चाहिए। खेलकूद से हमें अनुशासन में रहने की सीख मिलती है, स्वस्थ्य शरीर के लिए भी खेल जरूरी है। साथ ही खेल  से हमारी नेतृृत्व करने की क्षमता का विकास होता है। 

इस अवसर पर कुमार साय नेताम, ईश्वर नेताम, राम प्रसाद नेताम, धनराज नेताम, लखमू राम नेताम, राधे लाल नेताम सोनसाय ठाकुर, कोमल सिंह, मानसाय नेताम, दीनबंधु नेताम राजेन्द्र नेताम, श्रवण नेताम, बृज लाल नेताम, शिवलाल नेताम सहित ग्रामीण जन उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट