धमतरी

आमदी में 88वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव का आयोजन
08-Mar-2024 3:55 PM
आमदी में 88वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव का आयोजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 8 मार्च।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय आमदी द्वारा 88वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव समारोह पूर्वक मनाया गया। 
कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलन कर क्षेत्रीय विधायक ओंकार साहू, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मनोज साहू, नगर पंचायत उपाध्यक्ष तेजराम साहू, पूर्व जनपद सदस्य लीलाराम साहू, प्रदेश अध्यक्ष हरदिहा साहू समाज त्रिलोकी राम साहू, धमतरी संस्था प्रमुख सरिता दीदी, आमदी संस्था प्रमुख ज्योति दीदी, ज्ञानेश्वर साहू, कविता साहू, भुनेश्वरी साहू, ईशुपाल साहू, राधेश्याम साहू, मधु साहू, ज्योति साहू ने सामूहिक रूप से किया। 

विधायक ओंकार साहू ने कहा कि हम सभी परमात्मा को एक मानते हैं। लेकिन उस एक की सत्य पहचान ना होने के कारण हम उनसे अपना संबंध जोड़ कर प्राप्ति नहीं कर पाते। जब वह स्वयं आकर अपना परिचय हमें देते हैं तभी हमारा संबंध उनसे जुड़ता है। इसलिए उन्हें सदाशिव स्वयंभू कहा जाता है। उन्होंने सभी से परमात्मा के अवतरण काल संगम युग, जो अभी चल रहा है, में उनसे संबंध जोड़ जीवन को प्राप्तियों से भरपूर करने का आह्वान किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट