धमतरी
देशी- महुआ शराब संग 6 पकड़ाए
13-Feb-2024 4:52 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 13 फरवरी। कुरूद पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को 154 पौवा देशी शराब एवं 18 लीटर महुआ शराब के साथ पकड़ कोर्ट में पेश किया है।
मंगलवार को कुरुद थाना में एसडीओपी केके बाजपेई ने प्रेस प्रतिनिधियों को बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार करने वाले असमाजिक तत्वों के खिलाफ मुहिम चलाकर कुरुद के बंटी उमेश चन्द्राकर से 56 पौवा देशी मसाला, उमरदा के टुकेश्वर चन्द्राकर से 40 पौवा, मरौद के चंद्रिका निर्मलकर से 33 पौवा, नारी के कमलेश सोनकर से 35 पौवा देशी शराब जब्त किया गया है।
इसी तरह मगरलोड थानांतर्गत ग्राम पांहदा के थानसिंग कमार को 18 लीटर महुआ दारु के साथ पकड़ा है। सभी 6 आरोपियों को आबकारी एक्ट की धारा 34-2 के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


