धमतरी

भाजपा का गांव चलो घर-घर चलो अभियान
12-Feb-2024 3:58 PM
भाजपा का गांव चलो घर-घर चलो अभियान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 11 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर चलाए जा रहे दस सूत्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत प्रमुख रुप से गांव चलो घर घर चलो अभियान के तहत भाजपा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस क्षेत्रीय दौरे पर शनिवार को ग्राम पंचायत मुकुन्दपुर के अमलीपारा घोंटूपारा,खमनापारा और मेचका पंचायत के मांझीपारा तथा  नक्सल प्रभावित क्षेत्र के संवेदनशील ग्राम खालगढ़ में प्रथम आगमन पर नव जिला अध्यक्ष प्रकाश बैंस व पूर्व विधायक श्रवण मरकाम ने जाकर पार्टी कार्यकर्ताओं और बुथ कार्यकर्ताओं के साथ प्रधामंत्री मोदी की और छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर घर पहुंचाया जा रहा है।

कार्यक्रम में नगरी मंडल के संयोजक हृदय साहू, निखिलसाहू, नरसिंग मरकाम, राजेश गोसाई, दिव्येंद्र सिंह परिहार, सुलोचना साहू, भुनेश्वरी धृतलहरे, विमला ध्रुवा, वोशित पटेल, राजेश कोर्राम, बालसिंह शोरी, बुद्धेश्वर साहू, शिवलाल मरकाम, टिकेश्वर ध्रुव, फूलचंद मरकाम, गणेश टंदेश, पूनमचतुर्वेदी, मानेश्वर मरकाम, सौरभ नाग, संजय सारथी, यश साहू, राजा पवार, रुपदास मरकाम, रोहित नागेश, गोपाल शोरी उपस्थित रहे।

अभियान बेलरगांव मंडल में

भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर छत्तीसगढ़ राज्य सहित सभी ग्रामों में घर घर चलो गांव, गाँव चलो अभियान का शुरूआत 4 से 11 फरवरी दीनदयाल उपाध्याय पुण्य तिथि तक चलाया जा रहा है।

इसी के तहत भाजपा मंडल बेलर गाँव के बूथ क्रमांक 217,मारिया मारी में मंडल अध्यक्ष अकबर कश्यप द्वारा घर -घर जाकर केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए आनेवाले लोकसभा चुनाव में मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने की अपील किया गया।

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए महतारी वंदन योजना का फार्म हितग्राहियों को वितरण किया गया। जनसंपर्क अभियान में भाजपा मंडल बेलर गाँव महामंत्री, राकेश चौबे, मनोहर मानिकपुरी, दीपक साहू, केसर यादव, भागवत साहू, मांगिया राम,सहित अनेक लोग उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट