धमतरी

जिले में महतारी वंदन योजना के तहत आवदेन की प्रक्रिया शुरू
06-Feb-2024 3:26 PM
जिले में महतारी वंदन योजना के तहत आवदेन की प्रक्रिया शुरू

लोमेश्वरी की पूरी होंगी जरूरतें, तो कुंती बच्चों की पढ़ाई पर करेगी खर्च

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 6 फरवरी।
प्रदेश सहित जिले में महतारी वंदन योजना के तहत शुरू हुए पंजीयन के लिए महिलाएं उत्साहपूर्ण माहौल में आवदेन जमा करने के लिए आगे आ रही है। आवेदन जमा करने के लिए आंगनबाड़ी केंद्र, ग्राम पंचायत, परियोजना कार्यालय एवं नगरीय क्षेत्रों के वार्ड कार्यालयों में महिलाओं की भीड़ रही। रूद्री निवासी लोमेश्वरी ओझा ने महतारी वंदन योजना पर खुशी जताते हुए कहा कि यह योजना महिलाओं के लिए बहुत ही लाभकारी है। योजना से प्रति माह मिलने वाले पैसे का उपयोग वह स्वयं की छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ परिवार की जरूरतों पर भी खर्च करेंगी। महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली राशि स्वयं के देखरेख, स्वास्थ्य में भी मददगार साबित होंगी। 

भटगांव निवासी कुंती कुंभकार ने बताया कि उनके पति कुम्हार का काम करते हैं। योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग वह अब घर की जरूरतों, बच्चों की पढ़ाई व कुछ पैसे अचानक आने वाली आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये रखेंगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के तहत लागू होने वाले महतारी वंदन योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी और सीएम साय का आभार जताया।
 


अन्य पोस्ट