धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 3 फरवरी। मगरलोड भाजपा कार्यालय में गाँव चलो घर चलो अभियान कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता जिला संयोजक भानु चन्द्राकर ने पार्टी कार्यकर्ताओं को अभियान के संबंध में विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया।
शुक्रवार को आयोजित कार्यशाला में भाजपा नेता श्री चन्द्राकर ने बताया कि जिला भाजपा प्रतिनिधि एवं सिहावा विधानसभा के सभी पदाधिकारियों को मगरलोड मंडल के सभी 92 गाँवों में जाकर 3 दिन तक केन्द्र सरकार द्वारा लागू मोदी की गारंटी और कल्याणकारी योजनाओं के बारे में घर घर जाकर बताना है। साथ ही प्रदेश सरकार द्वारा किये जा रहे जनहित के कार्यों को साहित्य पत्रक और कैलेण्डर के माध्यम से 4 से 11 फरवरी तक आमजनों को अवगत कराना है।
भाजपा मंडल प्रभारी राजेन्द्र गोलछा, जिला उपाध्यक्ष नरेश सिन्हा ने गाँव चलो घर चलो एवं नारी वंदन अभियान से जुडक़र सभी नेता, कार्यकर्ताओं को दीनदयाल उपाध्याय जयंती तक इस अभियान को प्रत्येक गाँव तक पहुँचाने का आग्रह किया। इस अवसर पर प्रदेश, जिला, मंडल के पदाधिकारी, बुथ लेबल एवं महिला मोर्चा की सदस्य उपस्थित थे।


