धमतरी

अवैध रेत परिवहन, 3 वाहन सीज
01-Feb-2024 4:17 PM
अवैध रेत परिवहन, 3 वाहन सीज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 1 फरवरी।
कलेक्टर नम्रता गांधी के निर्देश पर जिले में खनिज विभाग द्वारा गौण खनिज आधारित क्षेत्रों से रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में दोनर से अवैध रेत परिवहन करते पाए जाने पर बुधवार की सुबह 3 वाहन सीज किया गया।


अन्य पोस्ट