धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 1 फरवरी। कलेक्टर नम्रता गांधी के निर्देश पर श्रम विभाग द्वारा कुल 455 हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत 54 लाख 96 हजार 500 रूपये प्रदाय कर लाभान्वित किया गया है। इनमें छ.ग. असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मण्डल अंतर्गत संचालित योजनाओं असंगठित कर्मकार मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजनांतर्गत कुल 40 हितग्राहियों को 40 लाख रूपये, असंगठित कर्मकार प्रसूति सहायता योजनांर्गत 40 हितग्राहियों 8 लाख रूपये, असंगठित कर्मकार के बच्चों हेतु छात्रवृत्ति सहायता योजनांतर्गत 239 हितग्राहियों एक लाख 99 हजार 250 रूपये, ठेका श्रमिक, घरेलू महिला कामगार एवं हमाल श्रमिक कल्याण मण्डल अंतर्गत छात्रवृत्ति सहायता योजनांतर्गत 78 हितग्राहियों को 64 हजार 750 रूपये, प्रसूति सहायता योजनांतर्गत 10 हितग्राहियों को 2 लाख रूपये, असंगठित कर्मकार मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजनांतर्गत (ठेका श्रमिक) एक हितग्राही को 1 लाख रूपये, सफाई कर्मकार के बच्चों हेतु छात्रवृत्ति सहायता योजनांतर्गत 45 हितग्राहियों 92 हजार रूपये एवं सफाई कर्मकार प्रसूति सहायता योजनांतर्गत 02 हितग्राहियों को 40 हजार रूपये शामिल है।
गौरतलब श्रम विभाग के तहत् छ.ग. असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मण्डल अंतर्गत 58 प्रकार के प्रवर्गों जैसे- खेतीहार मजदूर, दर्जी, नाई, धोबी, घरेलू कर्मकार, सफाई कर्मकार, ठेका श्रमिक, हमाल कुली रेजा, मितानीन, रसोईया, आंगनबाडी कार्यकर्ता, आंगनबाडी सहायिका, राउत चरवाहा, कोटवार आदि का पंजीयन किया जाता है, जिनके लिए पंजीयन पश्चात् कुल 35 प्रकार की योजनाएं संचालित है। इनमें असंगठित कर्मकार मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना, असंगठित कर्मकार के बच्चों हेतु छात्रवृत्ति सहायता योजना, असंगठित कर्मकार प्रसूति सहातया योजना, मुख्यमंत्री असंगठित कर्मकार सायकल सहायता योजना, मुख्यमंत्री असंगठित कर्मकार सिलाई मशीन सहायता योजना, सफाई कर्मकार पुत्र/पुत्री सायकल सहायता योजना शामिल है।


