धमतरी

पढ़बो कुरुद के तहत डोनेट अ बुक कैम्पन
01-Feb-2024 3:26 PM
पढ़बो कुरुद के तहत डोनेट अ बुक कैम्पन

कुरुद, 1 फरवरी। धमतरी जिला प्रशासन एवं समग्र शिक्षा के माध्यम से पढ़बो कुरुद थीम अंतर्गत डोनेट अ बुक कैम्पन का आयोजन किया जा रहा हैं। जिसमें आम सम्मानीय जन विभिन्न प्रकार कि पुस्तके विद्यार्थियों के उपयोग हेतु डोनेट कर सकते हैं।कुरुद विकासखण्ड स्रोत समन्वयक राजेश पाण्डेय से मिली जानकारी अनुसार जिला प्रशासन एवं समग्र शिक्षा के निर्देशानुसार विकासखण्ड में 30 जनवरी से 15 फरवरी तक डोनेट अ बुक कैम्पन का आयोजन किया जा रहा हैं, जिसमेंों के लिए उपयोगी पुस्तके जैसे मोटिवेशनल महापुरुषों कि जीवनी, प्रतियोगी परीक्षा,  देशभक्ति आदि पुस्तके दान कर सकते हैं। पुस्तके डोनेट करने हेतु विकासखण्ड स्रोत समन्वयक कार्यालय जनपद पंचायत परिसर कुरुद में सम्पर्क किया जा सकता हैं। उन्होंने सभी से इस कैम्पन में सहयोग करन की अपील हैं।


अन्य पोस्ट