धमतरी

श्रृंगीऋषि विद्यालय में परीक्षा पर चर्चा का आयोजन
01-Feb-2024 3:07 PM
श्रृंगीऋषि विद्यालय में परीक्षा पर चर्चा का आयोजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 1 फरवरी। जब देश के मुखिया को देश के हर एक बच्चे की चिंता हो, तो उस देश का भविष्य उज्जवल ही होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के प्रत्येक बच्चे की चिंता है। जिसका साक्षात उदाहरण परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में देखने को मिला।

प्रधानमंत्री ने बेहद सरल और मजेदार अंदाज में बच्चों के हर एक सवाल का जबाव दिया। कैसे बोर्ड परीक्षा की तैयारी की जाए, टाइम मैनेजनेंट कैसे हो, मोबाइल के दुष्प्रभाव से कैसे बचा जाए? इन सभी सवालों का जवाब प्रधानमंत्री मोदी ने दिया। उन्होंने यह भी बताया कि वो कैसे इतने पॉजिटिव रहते हैं और प्रधानमंत्री के रूप में आने वाली चुनौतियों का सामना कैसे करते हैं।

प्रधानमंत्री ने छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से आत्मीयता से बातचीत की। करीब पौने दो घंटे तक प्रधानमंत्री सर की मेगा क्लास में बच्चों को परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन से लेकर बेहतर नागरिक बनने के गुर मिले।

 उन्होंने कार्यक्रम के पश्चात् उपस्थित छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी जी के सुझावों पर अमल करने के लिए प्रेरित किया।

उक्त कार्यक्रम में विद्यालय  परिसर पर परीक्षा पर चर्चा के जिला नोडल  अधिकारी अनिल कुमार मिश्रा, विद्यालय के प्राचार्य  एस के प्रजापति,  ए एल साव,  ऋषि सोनी, एस पी चक्रधारी, एच एम माध्यमिक विभाग, सुनिधि राठौर एच एम प्राथमिक  विभाग,  प्रभारी एच एम  चैन चौधरी  माध्यमिक विभाग, एवं अन्य शिक्षक, शिक्षिकाए , कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम के अन्त में अग्नि वीर भर्ती के विषय में जानकारी दी गई। उक्त जानकारी विद्यालय के शिक्षक सी के डडसेना द्वारा दी गई।


अन्य पोस्ट