धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 30 जनवरी। शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला जोधापुर में वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया, जिसके मुख्यातिथि विधायक ओंकार
साहू थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड पार्षद सोमेश मेश्राम ने की विशिष्ट अतिथि के रूप में आशीष रात्रे वरिष्ठ नेता बहुजन समाज पार्टी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्यातिथि विधायक ओंकार साहू ने कहा कि बच्चे लक्ष्य बनाकर कर पढ़ाई करे कैरियर बनाने मेहनत जरूरी है, हमारी संस्कृति हमारी बोली भाषा का सदैव सम्मान कर निरंतर बच्चे आगे बढ़े।
पार्षद सोमेश मेश्राम ने कहा कि शाला प्रबंधन समिति वार्डवासियों के मांग पर शाला परिसर में रंग मंच बनाने विधायक को मांग पत्र सौंपा गया, जिसे स्वीकार करते मंच से विधायक ओंकार साहू ने रंग मंच निर्माण की घोषणा की। पार्षद सोमेश ने आगे कहा कि बच्चों के छुपी हुई प्रतिभा निखारे का अवसर ऐसे ही आयोजनों से सार्थक हो पाता है, बच्चों की सुंदर प्रस्तुति ने हम सब का मन मोह लिया है।
शाला परिवार, शाला प्रबंधन समिति, जोधापुर प्राथमिक-माध्यमिक शाला के अथक प्रयासों से यह हमारा पहला सफल वार्षिक उत्सव मनाया गया, आने वाले वर्षों में भव्य रूप से स्कूल में वार्षिक उत्सव मनाया जाएगा। शाला प्रबंधन समिति द्वारा शाला के विभिन्न कार्यों में सहयोग करने वाले दानदाताओं का प्रशस्ति पत्र श्री फल भेंट कर सम्मान किया।


