धमतरी
गरीबों को मिठाइयां व वस्त्रदान कर जन्मदिन को बनाया यादगार
22-Jan-2024 3:47 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 22 जनवरी। भाजपा कार्यकर्ता एवं के . एल . उद्यानिकी महाविद्यालय धमतरी के संस्थापक कन्हैयालाल साहू का 62वां जन्मदिन के अवसर पर उनके परिवार के द्वारा वस्त्र दान कर मिठाइयां वितरित की गई।
कन्हैयालाल साहू ने पूरा दिन मंदिरों में पूजा-अर्चना कर जन्मदिन की बधाइयां व शुभकामनाएं प्रेषित करने वाले को धन्यवाद व्यापित किया। वह उनके संदेशों का जीवन में पढऩे वाले प्रभावों की अभिव्यक्ति किया। भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में, साथ ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की उनकी परिकल्पना पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में आगे बढ़ रही है। इसमें सभी को बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


