धमतरी
जनवरी-फरवरी में किया जायेगा राशनकार्डों का नवीनीकरण
20-Jan-2024 3:42 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 20 जनवरी। शासन द्वारा दिये गये निर्देशानुसार वर्तमान में प्रचलित सभी राशनकार्डों का जनवरी एवं फरवरी माह में नवीनीकरण किया जाना है, जिसके लिये राशनकार्डों में ई-केवायसी एवं मोबाइल सीडिंग जरूरी है। खाद्य अधिकारी बी.के.कोर्राम ने कहा कि ऐसे राशनकार्डधारी जिनका ई-केवायसी या मोबाईल नंबर सीडिंग अभी तक नहीं कराया गया है, वे अपने संबंधित शासकीय उचित मूल्य की दुकान में जल्द से जल्द पहुंचकर ई-पॉस मशीन के जरिये यह कार्य पूर्ण करा लें, जिससे राशनकार्ड नवीनीकरण में राशनकार्डधारियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हो।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


